विधायक विजय खेमका ने व्यक्त की संवेदना, शोकाकुल परिवारों से मिले और दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया: सदर विधायक विजय खेमका पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक स्थित भोगा भटगामा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद पोद्दार और स्वर्गीय राम किशन पोद्दार के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

भटगामा में उन्होंने श्री मंटू मिस्त्री की पूज्यनीय माता जी के श्राद्ध संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात विधायक खेमका गुलाबबाग हांसदा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री नारद नारायण राय की स्वर्गीय धर्मपत्नी के निधन पर उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

 विधायक खेमका ने कहा कि अपने किसी प्रियजन को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार के सदस्यों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर उनके साथ विजय मांझी, मंगल पोद्दार, मनोज गोस्वामी, महेश चौहान, अवनीश पोद्दार, अशोक पोद्दार और वेणु दा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *