पूर्णिया: पूर्णिया विधानसभा के ईस्ट ब्लॉक में सोमवार को विधायक विजय खेमका ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने अपनी विधायक निधि से रानीपतरा सर्वोदय गांधी पुस्तकालय के जिर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया, वहीं धनगामा कोहवार स्थान पर शौचालय और बाथरूम का निर्माण तथा बरबन्ना में आंगनबाड़ी से चौहान तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।
इसके अलावा, राजीगंज पंचायत में मटिया–मोतीनगर और गौरा पंचायत में कदवा–डांगी सड़क का शिलान्यास किया गया, जिससे आसपास के पंचायतों का आवागमन सुगम होगा। दीवानगंज पंचायत में बिलरिया से बरबन्ना तक RWD सड़क का उद्घाटन भी किया गया। विधायक ने कहा कि ईस्ट ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों में 14 नई सड़कों का पक्कीकरण शीघ्र शुरू होगा और ग्रामीण कार्य विभाग के तहत 40 सड़कों का जिर्णोद्धार कार्य अगले सप्ताह से प्रारंभ होगा।
विजय खेमका ने कहा कि अब गांवों में शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिनमें पंचायत भवन, खेल का मैदान, हेल्थ सेंटर, नल-जल, वार्ड में एलईडी लाइट, हर घर बिजली और स्कूल भवन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पूर्णिया का पिछले दस सालों में विकास बेमिसाल हुआ है और जनता के आशीर्वाद से यह विकास आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मनोज गोस्वामी, पानो देवी, मंगल पोद्दार, बिरेन्द्र सिंह, नूतन देवी, दशरथ चौहान, बादल यादव, विनोद मेहता, त्रिभुवन राय, संजय राय, लखविंदर राय, चंद्रभामा देवी, बबलू चौहान, विमल मंडल, शशि चौधरी, दिलीप मेहता, योगेंद्र यादव, मुंशी यादव, मुख्तार आलम, जिला पार्षद राजीव सिंह, मुखिया दिलीप चौहान, राजेन्द्र मेहता, हेम नारायण मेहता, मायारानी दास, मंटू चौधरी, दात्ताराम पांडे, जगदीश ऋषि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



