मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक विजय खेमका की मुलाकात, पूर्णिया के विकास व विधि-व्यवस्था पर हुई सार्थक चर्चा

PURNIA NEWS : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक विजय खेमका ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक खेमका ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया को मिली विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति से उन्हें अवगत कराया और जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान हुई सकारात्मक और सार्थक बातचीत से यह संकेत मिला कि आने वाले समय में पूर्णिया के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *