बजट सत्र में विधायक विजय खेमका ने उठाए जनप्रतिनिधियों, किसानों और विकास से जुड़े मुद्दे

पूर्णिया: विजय खेमका ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में पंचायत एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि, किसानों को प्रोत्साहन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई अहम विषयों को सदन में प्रमुखता से रखा। उन्होंने वर्ष 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ते में हुई वृद्धि का उल्लेख करते हुए जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों और नगर निगम वार्ड पार्षदों के मासिक मानदेय में भी समुचित बढ़ोतरी की मांग की, ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को समान सुविधा मिल सके।

कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए विधायक ने गोदाम निर्माण और कृषि आधारित उद्योगों के लिए बंद पड़ी अनुदान योजना को शीघ्र पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया तथा सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान से बचाने के लिए प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने पूर्णिया अंचल कार्यालय में परिमार्जन, मोटेशन और सीमांकन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की भी मांग की।

साथ ही पूर्णिया ईस्ट प्रखंड के प्रभास महाराज मंदिर से फहीम चौक मिल्की होते हुए पैक्स गोदाम तक तथा अँधेली स्थान टोला से अंधेली पथ निर्माण विभाग सड़क तक कच्ची सड़कों के पक्कीकरण का निवेदन सदन में प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है और केंद्र-राज्य के समन्वय से बिहार आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा और शहरी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon