PURNIA NEWS : परिवार परामर्श केंद्र में 37 मामलों की सुनवाई, 8 विवादों में हुआ समझौता

PURNIA NEWS : पूर्णिया स्थित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आज 37 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 पारिवारिक विवाद समझा-बुझाकर सुलझाए गए। अलग-अलग थानों से आए पति-पत्नी और परिजनों के बीच बातचीत कर मेल-मिलाप कराया गया। कहीं पति ने शराब छोड़ने का भरोसा दिया तो कहीं ससुराल पक्ष ने भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया। वहीं, कुछ मामलों में गहनों की वापसी और आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला लिया गया।

हालांकि 3 मामलों में पति-पत्नी की जिद के कारण समाधान नहीं हो सका और उन्हें आगे थाना या न्यायालय का सहारा लेने की सलाह दी गई। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की संयोजिका सह महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्य, यंत्री रविंद्र शाह, जीनत रहमान, प्रमोद जायसवाल और सुनील कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *