मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता, लूट कांड का उद्भेदन कर एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया: दिनांक 4 जनवरी 2026 को मुफस्सिल थाना पुलिस ने लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष कुमार चौधरी (उम्र 24 वर्ष), पिता पंकज चौधरी, निवासी उफरैल वार्ड संख्या-10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से लूट का एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *