Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद एनडीए की धमदाहा प्रत्याशी लेशी सिंह ने धमदाहा की महान जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा — “धमदाहा विधानसभा की महान जनता को हृदय से आभार। आप सभी ने एकजुटता और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में अभूतपूर्व भागीदारी की — इसके लिए हृदय से धन्यवाद। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए विशेष धन्यवाद। धमदाहा की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समर्थन ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नई ऊर्जा दी है — आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद।”

उन्होंने कहा कि धमदाहा की जनता ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ मतदान में भाग लिया है, वह लोकतंत्र की सच्ची ताकत को दर्शाता है। अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि धमदाहा के विकास के लिए उनका प्रयास पहले से और अधिक मजबूत और समर्पित रहेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *