आयुष्मान आरोग्य मंदिर रौटा में NQAS राष्ट्रीय मूल्यांकन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का गहन आकलन

पूर्णिया: आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यक्रम के तहत, रौटा (वैसा) स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन संपन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा अधिकृत दो सदस्यीय टीम—डा. आसिश साहू (उड़ीसा) और डा. तरन्नुम सिद्दीकी (बनारस)—ने केंद्र में उपलब्ध क्लिनिकल सेवाएँ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, रोगी अधिकार, बुनियादी ढाँचा, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्डिंग और डिजिटल सुविधाएँ सहित सभी प्रक्रियाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

टीम ने OPD संचालन, BP/BS जांच, NCD स्क्रीनिंग, टीकाकरण, TB फाइंडिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों का प्रत्यक्ष आकलन किया। राष्ट्रीय टीम ने 8 NQAS मानकों—सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इंफ्रास्ट्रक्चर, सपोर्ट सेवाएँ, क्लिनिकल केयर, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम संकेतकों—के अनुसार स्कोरिंग की।

निरीक्षण में जिला स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ के जिला सलाहकार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और पूरी HWC टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मूल्यांकन का उद्देश्य मरीज-केंद्रित, गुणवत्ता-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना और सुधार हेतु सिफारिशें तैयार करना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *