पूर्णिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय समर्पण दिवस और भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन

पूर्णिया: पूर्णिया में 11 फरवरी 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बरूणेश्वर स्थान के प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी। मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक और सभी पंचायत अध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने बूथ अध्यक्षों के माध्यम से अधिकतम संख्या में प्रतिभागियों को सम्मेलन में शामिल कर इसे सफल बनाएं।

आयोजन का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना बताया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon