PATNA NEWS : निक्षय मित्र पहल की तीसरी वर्षगांठ पर टीबी मरीजों को मिला पोषण का साथ, अब तक 51,805 फूड पैकेट वितरित

PATNA NEWS : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “निक्षय मित्र पहल” की तीसरी वर्षगांठ 9 सितंबर को नई दिल्ली में मनाई जाएगी। इस अवसर पर बिहार के चयनित जिलों में भी खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें टीबी मरीजों को पौष्टिक फूड पैकेट वितरित किए जाएंगे। राज्य की आईईसी पदाधिकारी (टीबी) बुशरा अज़ीम ने जानकारी दी कि अब तक 4773 निक्षय मित्रों द्वारा 51,805 फूड पैकेट वितरित किए जा चुके हैं, जिससे राज्य के 18,640 टीबी मरीजों को पोषण सुधार में मदद मिली है। इस योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधि, मेडिकल कॉलेज और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है।

बुशरा अज़ीम ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था, अधिकारी, कर्मचारी या आम नागरिक टीबी मरीज को “गोद” लेकर निक्षय मित्र बन सकता है। इसके लिए यक्ष्मा विभाग से संपर्क कर निक्षय मित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। गोद लेने वाले को कम से कम 6 महीने तक मरीज को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना होता है, जिससे वह इलाज के साथ-साथ पोषण की कमी को भी दूर कर सके। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आगे आएं और टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर इस जन आंदोलन का हिस्सा बनें। यह एक सामाजिक कर्तव्य है जो न केवल मरीज को स्वस्थ जीवन की ओर ले जाएगा, बल्कि टीबी मुक्त भारत के संकल्प को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *