PATNA NEWS : पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन द्वारा दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने मई-जून में किसानों के खाली होने पर अपराध बढ़ने की बात कही, पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। “हम और हमारा मंच” नामक संगठन ने इस टिप्पणी को किसानों के सम्मान के विरुद्ध बताते हुए कड़ी निंदा की है। मंच के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि किसान अपने खून-पसीने से अन्न पैदा करते हैं और उन्हें अपराध से जोड़ना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ते अपराध पर कार्रवाई के बजाय किसान समुदाय को निशाना बनाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। मंच ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से अपील की है कि अगर वे किसानों के हित में कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम उन्हें अपमानित न करें।
PATNA NEWS : किसानों को लेकर एडीजी के बयान पर उठे सवाल, मंच ने की निंदा




