Araria News।पुलिस ने सुंदरनाथ धाम से 6 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

Araria News/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया के कुआरी में पुलिस ने सुंदरनाथ धाम से 6 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। वही, बताया जा रहा है की पुलिस को महाशिवरात्रि से ही इस गिरोह की जानकारी मिल रही थी। वही, गिरफ्तार आरोपियों में जोगबनी का रहने वाला मो सानू , मो शहजाद और मो आजाद शामिल है। वहीं नेपाल के मोरंग जिले से मो अख्तर मियां , मो इमफराज और रजत को पकड़ा गया है।वही, पुलिस को पूछताछ में पता चला है की यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। वही, घटना के संदर्भ में अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया है की यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। इसमें भारत और नेपाल के सदस्य शामिल है। जोगबनी थाना क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों के भी इस गिरोह से संबंध होने की बात सामने आई है वही, सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *