PURNEA NEWS – बदलते मौसम में बच्चों को निमोनिया का खतरा अधिक, सतर्क रहें: सिविल सर्जन

PURNEA NEWS – बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। खांसी-जुकाम जैसी आम दिखने वाली समस्याएं कई बार गंभीर रूप ले सकती हैं, जिनमें सबसे घातक है निमोनिया। यह रोग मुख्य रूप से जीवाणु या विषाणु संक्रमण के कारण होता है और खासकर छोटे बच्चों को अधिक प्रभावित करता है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के अनुसार, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया मृत्यु का एक प्रमुख कारण है, और इसकी अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, सांस लेने की दर अधिक होती है, और वे निरंतर गतिविधियों में संलग्न रहते हैं जिससे वे धूल, मिट्टी और मौसम के बदलाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

डॉ. कनौजिया ने कहा कि यदि किसी बच्चे को बार-बार सर्दी, खांसी हो रही है या इन लक्षणों के ठीक होने में समय लग रहा है, तो बिना देरी किए चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि निमोनिया के प्रारंभिक लक्षणों में ठंड लगना, बुखार, छाती में कफ जमना, सांस लेने में परेशानी और घरघराहट शामिल हैं। ऐसे में जल्दी जांच और उपचार को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है

बचाव के उपायों पर जोर देते हुए सिविल सर्जन ने सुझाव दिया कि बच्चों के आसपास धूम्रपान, तेज इत्र, धूप या मोमबत्ती का प्रयोग न करें, उन्हें संतुलित आहार दें, छोटे बच्चों को नियमित स्तनपान कराएं, और बच्चों के खेलने के स्थान को स्वच्छ व हवादार बनाए रखें। साथ ही, बच्चों को हाथ धोने की सही तकनीक सिखाएं और खांसते-छींकते समय मुंह ढकने की आदत डालें। निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। मौसम के इस परिवर्तनशील दौर में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon