PURNEA NEWS ; सोमवार की संध्या पूर्णिया के वृद्ध आश्रम में आयोजित होली मिलन समारोह में वीरांगना क्लब की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी आवाज में होली गीत गाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। वीरांगना क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके चरणों में गुलाल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। समारोह में केक काटकर वृद्धों के मनोबल को ऊंचा किया गया और सभी ने एक साथ पुआ, पुरी, मिष्ठान का आनंद लिया। क्लब की अध्यक्ष सुष्मिता सिंह ने इस आयोजन को सफल बताया और कहा कि वृद्ध आश्रम में होली मिलन समारोह मनाना एक बेहद खास अनुभव रहा। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम की व्यवस्थापक ममता देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता बबीता चौधरी, समाजसेवी सरिता राय समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *