PURNEA NEWS : किलकारी गूंज पदयात्रा सम्पन्न, समर कैंप 2025 की हुई घोषणा

PURNEA NEWS। किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया द्वारा आज “किलकारी गूंज” पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली किलकारी परिसर से शुरू होकर मधुबनी, डॉलर हाउस चौक, न्यू सिपाही टोला, माता चौक होते हुए कचहरी रोड से वापस बाल भवन पहुंची। इस जागरूकता यात्रा का उद्देश्य था कि अधिक से अधिक बच्चे किलकारी द्वारा दिए जा रहे निःशुल्क रचनात्मक प्रशिक्षणों का लाभ लें और अपनी प्रतिभा को निखारें। इस कार्यक्रम का समन्वय नेहा कुमारी (सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी) व रुचि कुमारी (प्रमंडलीय रिसोर्स पर्सन) ने किया। साथ ही, “चक धूम-धूम समर कैंप 2025” की घोषणा की गई, जो 1 जून से 22 जून तक आयोजित होगा, जिसमें 7 से 16 वर्ष के बच्चों को कला, खेल, संगीत आदि में निःशुल्क प्रशिक्षण और पारंपरिक खेलों के माध्यम से मनोरंजन प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *