Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNEA NEWS : मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की बाढ़-सूखाड़ तैयारी एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा

By अंग इंडिया न्यूज़
May 24, 2025 1 Min Read
0

PURNEA NEWS : पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आज एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने की। वे पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री और जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी हैं। इस बैठक में डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद, तथा “आपका शहर – आपकी बात” जैसे प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री महोदय ने इन योजनाओं की प्रगति को संतोषजनक बताया।

बैठक में आगामी संभावित बाढ़ एवं सूखाड़ की पूर्व तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। मंत्री चौधरी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत, शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई, और संवेदनशील नदी तटबंधों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने का आदेश दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, पूर्णिया के सांसद श्री राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, सदर विधायक श्री विजय खेमका, बनमनखी विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, रुपौली विधायक श्री शंकर सिंह, कसबा विधायक श्री आफाक आलम, जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत मंत्री श्री चौधरी मीडिया से भी रूबरू हुए और कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी योजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी होंगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा।

Tags:

PURNEA NEWSPURNEA NEWS: Minister Vijay Kumar Choudhary reviewed flood-drought preparedness and public welfare programs
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
PURNEA NEWS
Previous

PURNEA NEWS: शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई: एक साल तक नामांकन के लिए संघर्ष करती रही आदिवासी बच्ची खुशबू सोरेन

Next

Operation Sindoor बदलते भारत की तस्वीर’, मन की बात कार्यक्रम में बोले PM Modi

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme