PURNEA NEWS : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, पूर्णिया के बैनर तले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विरोध में हुई हिंसा और हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ 22 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 10 बजे आर.एन. शाह चौक, पूर्णिया में धरना और विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगा। विहिप के जिला मंत्री राणा गौतम सिंह ने बताया कि इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह प्रदर्शन मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई और सैकड़ों बेघर हुए, के विरोध में है। विहिप ने सभी मीडिया बंधुओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवरेज करने की अपील की है।