Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

पूर्णिया

पूर्णिया विश्वविद्यालय में तिथि विस्तार पर ₹200 विलंब शुल्क : छात्रों ने बताया आर्थिक दोहन, राशि वापसी की मांग

By अंग इंडिया न्यूज़
April 10, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र सह छात्र नेता रितेश यादव ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में सेमेस्टर थर्ड (CBCS सत्र 2024–28) के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीयन एवं परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि अंतिम रूप से विस्तारित की गई, लेकिन यह विस्तार ₹200 के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ लागू किया गया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि जब तिथि विस्तार विश्वविद्यालय की प्रशासनिक परिस्थितियों, परीक्षा विभाग की शिथिलता और कई महाविद्यालयों द्वारा समय पर अंक (मार्क्स) प्रेषित नहीं किए जाने के कारण हुआ, तो इसका आर्थिक भार छात्रों पर क्यों डाला जा रहा है?

रितेश यादव ने इसे छात्रों का खुला आर्थिक शोषण बताते हुए कहा कि पूर्णिया क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा और सुदूर है, जहां अधिकांश अभिभावक कृषि पर निर्भर हैं। विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें दंडित किया जा रहा है, जिससे उनके समय, शिक्षा और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विलंब शुल्क लिया जा रहा है, जो छात्रों से अनावश्यक आर्थिक वसूली को दर्शाता है, जबकि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं दिखती।

साथ ही, पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप के नाम पर ₹400 से ₹600 तक शुल्क लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब अनेक सरकारी संस्थान, कंपनियां और एनजीओ सामाजिक दायित्व का दावा करते हैं, तो इंटर्नशिप निशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा सकती? क्या निर्धन छात्र कोष या विशेष योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत देने की कोई व्यवस्था है?

वही छात्र नेता विकाश कुमार ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल नोटिस जारी कर विलंब शुल्क लेना बंद करे। साथ ही, परीक्षा प्रपत्र के विलंब शुल्क के रूप में अब तक जितनी भी राशि छात्रों से वसूली गई है, उसे अविलंब वापस किया जाए, ताकि छात्रों को आर्थिक राहत मिल सके और अनावश्यक दोहन पर रोक लगे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

सीमांचल की शिक्षा-ज्योति बुझी : डॉ. इंदुबाला सिंह के निधन से शोक में डूबा पूर्णिया

Next

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन परिवारों का आशियाना स्वाहा

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}