
BIHAR POLITICS: सत्ता रहे या न रहे राजद हमेशा मुसलमानों के साथ खड़ा: तेजस्वी
पूर्णिया: BIHAR POLITICS पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र में राजद की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिरकत किया। इस इफ्तार में सीमाँचल के चारों जिला पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज से हजारों लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुस्लिम भाई शुरू से ही उनके पिता लालू प्रसाद यादव का साथ देते रहे हैं। और इसी ताकत की वजह से वे लोग फिरका परस्त ताकतों से लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता रहे या न रहे, मगर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी और राजद उनके साथ खड़ा रहेगी। वहीं राजद एमएलसी कारी शोएब ने कहा कि यहाँ की भीड़ देखकर लग रहा है कि सीमाँचल में अलग बयार चल रही हैं। उन्होंने सीमाँचल वासियो से अपील किया कि इसबार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाये, अगले साल एक मुख्यमंत्री इफ्तार करने पूर्णिया आएंगे। इस मौके पर पार्टी के सभी सांसद, विधायक पूर्व विधायक मौजूद थे।