PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पूर्णिया एडीएम रवि राकेश ने शनिवार को भवानीपुर अंचल और बंदोबस्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दाखिल खारिज, भू-लगान, परिमार्जन के साथ आरटीपीएस का जांच किया । जांच के दौरान उन्होंने पाया कि आरटीपीएस में बहुत सारे आवेदन लंबित बने हुए, जबकि म्यूटेशन में भी आवेदन लंबित पड़े हुए हैं । इस पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने सबंधित अधिकारी को म्यूटेशन और आरटीपीएस से संबंधित आवेदनों को ससमय निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया । वहीं बंदोबस्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो अमीन सहित बंदोबस्त पदाधिकारी को अनुपस्थित पाया । अनुपस्थित पाए गए बंदोबस्त पदाधिकारी और दोनों अमीन से स्पष्टीकरण पूछने का काम किया ।

एडीएम रवि राकेश ने सख्त लहजे में कहा कि अपने कार्य मे कोताही बरतने वालों के बिरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई किया जाएगा । साथ ही उन्होने मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी ईशा रंजन को आरटीपीएस , म्यूटेशन के आवेदनों को निर्धारित समय पर निष्पादित करने का सख्त हिदायत दिया । एडीएम रवि राकेश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की खामियां पकड़ में आई है , जिसे जल्द दूर करने के लिए संबंधित को आदेश दिए जा चुके हैं । उन्होंने बताया कि बंदोबस्त कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए दो अमीन और बंदोबस्त अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जा चुका है , स्पष्टीकरण का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जायेगा ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *