पूर्णिया: शंकर शरण ओमी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्णिया को परिवहन विभाग की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट कार्य के लिए सचिव, परिवहन विभाग, बिहार, पटना द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके समर्पण और प्रशासनिक दक्षता को पहचानने के उद्देश्य से दिया गया, जिससे जिले में परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता और जनता को मिलने वाली सुविधा में सुधार हुआ है।



