Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
purnia-health-department-review-meeting-civil-surgeon
पूर्णिया

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा, सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 16, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता, पूर्णिया। डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, सिविल सर्जन, पूर्णिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को एएनएम स्कूल सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता तथा प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना था।

बैठक में जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO), जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), गैर संचारी रोग पदाधिकारी (NCDO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं प्रतिभागी के रूप में सभी प्रखंडों एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, BHM, BCM तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समीक्षा के दौरान जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं गुणवत्ता की गहन समीक्षा की गई। इसमें स्वास्थ्य संस्थानों में आउटडोर एवं इंडोर मरीजों के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता, टेली-कंसल्टेंसी सेवाओं की स्थिति, गर्भवती महिलाओं की ANC जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) की पहचान एवं उनके स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई।

इसके अलावा HRP डिटेक्शन एवं फॉलो-अप, मातृ एवं शिशु मृत्यु समीक्षा, नियमित टीकाकरण की स्थिति, टीबी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों के तहत DEC टैबलेट वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सहयोगी संस्थाओं UNICEF, Piramal, UNDP, WHO एवं JSI के प्रतिनिधियों द्वारा समुदाय स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ पहुंचाने के उपायों पर PPT के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इनमें मातृ एनीमिया, नियमित टीकाकरण, सर्वे रजिस्टर अपडेट, सत्र स्थलों पर ड्यू लिस्ट की उपलब्धता, U-WIN पोर्टल एंट्री, HRP डिटेक्शन एवं फॉलो-अप, स्टिल बर्थ जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

अध्यक्षीय संबोधन में सिविल सर्जन, पूर्णिया ने सभी अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुधार तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

एससी–एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा, त्वरित निष्पादन पर जोर

purnia-si-preliminary-exam-briefing-meeting-2026
Next

पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कदाचारमुक्त आयोजन हेतु ब्रीफिंग बैठक

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme