Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

purnia-jay-krishna-mandal-punyatithi-2026
पूर्णिया

पूर्व सांसद स्व. जय कृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
January 21, 2026 2 Min Read
0

अंग इंडिया संवाददाता/पूर्णिया/

वंचितों, पिछड़ों, गरीबों और जरूरतमंदों के हक के लिए आजीवन संघर्षरत रहे पूर्णिया के पूर्व सांसद स्वर्गीय जय कृष्ण मंडल की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक स्थित जे.वी.आर. (JVR) प्लाजा सिनेमा हॉल परिसर में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ आसपास के जिलों से पहुंचे उनके शुभचिंतकों ने स्व. जय कृष्ण मंडल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. जय कृष्ण बाबू ने लंबे संघर्ष के बल पर मुखिया से लेकर सांसद तक का सफर तय किया और हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज बने रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर यह विचार भी सामने आया कि स्व. जय कृष्ण मंडल की एक प्रतिमा इसी प्रांगण में स्थापित की जाए। इस प्रस्ताव पर “जय कृष्ण विचार मंच” ने निर्णय लिया कि जनसहयोग से किसी विशेष दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही मंच की ओर से आगामी दिनों में सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए प्रमुख साथियों की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील राय ने की। कार्यक्रम के संचालन में राकेश कुमार, शंभू मंडल (कसमरा), पवन राय, गुप्तेश कुमार, नवीन महतो, उपेंद्र कुमार सिंह, मुकुंद मंडल और अंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्णिया की महापौर श्रीमती विभा देवी, रूपौली नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, वार्ड पार्षद निर्जला देवी, सरिता राय, शंभू मंडल (बड़हरी), डॉ. संजीव सिंहा, डॉ. कृष्ण मोहन, जवाहर यादव, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे। इसके अलावा दरभंगा, कटिहार, भागलपुर सहित अन्य जिलों से आए गणमान्य लोगों और सैकड़ों शुभचिंतकों ने समारोह में भाग लेकर स्व. जय कृष्ण मंडल को श्रद्धांजलि दी।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
purnia-filaria-district-level-training-meeting-2026
Previous

पूर्णिया में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Incomplete statue of Goddess Saraswati
Next

सरस्वती मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जूटे कलाकार

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.