पूर्णिया विधायक खेमका का विधानसभा में महादलित टोला में शौचालय से लेकर सब्जी बाजारों के आधुनिकीकरण तक की मांग

Purnia News

पूर्णिया: बिहार की 18वीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 3 दिसंबर 2025 को पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने सदन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नगर निगम के वार्ड-17 कबीर नगर महादलित बस्ती में सामुदायिक शौचालय और अन्य जरूरी इमारतों के निर्माण की मांग रखी, साथ ही भट्ठा, मधुबनी और खुश्कीबाग जैसे प्रमुख सब्जी बाजारों के जीर्णोद्धार व आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की याचिका देकर उत्पादकों, व्यापारियों व ग्राहकों को राहत देने का आह्वान किया।

सेंट्रल हॉल में राज्यपाल के संबोधन के दौरान जहां बिहार के व्यापक विकास और भविष्य की तेज रफ्तार पर जोर दिया गया, वहीं खेमका ने जनसेवा को सर्वोच्च बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के कदमों – जैसे पीएमओ को सेवा तीर्थ, केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य सचिवालय तथा राजभवनों को लोक भवन नाम देने – का स्वागत किया और इन्हें शासन को जनोन्मुखी बनाने वाली पहल करार दिया, साथ ही वर्तमान कार्यकाल में पूर्णिया को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *