PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार मंगलवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस द्वारा किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई और दुकान संचालकों को सीसीटीवी कैमरे व अलार्म सिस्टम सक्रिय रखने के साथ अतिरिक्त चौकसी बरतने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी तरह की आपराधिक घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।