PURNIA NEWS : चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यातों पर CCA, 371 लोगों पर BNSS-126

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : भवानीपुर बाजार के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और कुख्यात शराब माफिया राजीव साह पर जिला प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। दोनों के खिलाफ CCA की कार्रवाई की गई है, जबकि अवधेश मंडल पर CCA-12 भी लगाया गया है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के 371 लोगों पर BNSS-126 की कार्रवाई की गई है, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और चिन्हित अपराधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि क्षेत्र में शांति बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और चुनाव हर हाल में भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon