PURNIA NEWS, आनंद यादुका : भवानीपुर बाजार के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व प्रखंड प्रमुख एवं पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और कुख्यात शराब माफिया राजीव साह पर जिला प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। दोनों के खिलाफ CCA की कार्रवाई की गई है, जबकि अवधेश मंडल पर CCA-12 भी लगाया गया है। भवानीपुर थाना क्षेत्र के 371 लोगों पर BNSS-126 की कार्रवाई की गई है, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और चिन्हित अपराधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि क्षेत्र में शांति बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और चुनाव हर हाल में भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा।