SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित मॉडर्न आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का निर्माण किया गया है ।जिसकी विस्तृत जानकारी देने हेतु शनिवार को रेड क्रॉस भवन में सेमिनार आयोजित कर दी गई। इस मौके पर उड़ीसा से आए देवाशीष कुंतीया ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा देसी नस्ल एवं देसी फसल को बचाने के लिए अनुपम अभियान चलाया गया है।वहीं स्वास्थ्य संबंधी एवं कृषि हेतु मॉडर्न आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाया गया है। जो सटीक एवं रामबाण है।उन्होंने कहा कि गैस, खून की कमी, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, साइटिका अस्थमा, हृदय रोग निमोनिया, लिवर,किडनी, युटेरस जैसे गंभीर लोगों के दवाई उपलब्ध हैं।डा बब्बन कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा फसलों को जहर मुक्त रखना के लिए रासायनिक खाद का परित्याग आवश्यक है। इसके लिए जैविक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाया गया है। जो खेत अन्न किसान तथा पर्यावरण के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। इसके प्रचार प्रसार के लिए मी आयुर्वेद के द्वारा किफायती एवं सस्ती दरों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक सैकड़ो मैरिज इस प्रोडक्ट को खाकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस मौके पर डॉ मुकेश कुमार सिंह रामनाथ चौधरी मोहम्मद मुस्तकीम डॉक्टर अमर,वैद्य बलराम पासवान, बच्चा कामत, मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। Post navigationSAHARSA NEWS : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड से दो खिलाड़ी जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना SAHARSA NEWS /18 हजार करोड़ की लागत से बनेगा पटना- पूर्णिया एक्सप्रेसवे, एलाइनमेंट तैयार : सांसद दिनेश चंद्र यादव