PURNIA NEWS : परीक्षा केंद्रों में बदलाव की घोषणा, 30 जून से शुरू होंगी स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं

PURNIA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि कुछ परीक्षा केंद्रों में अपरिहार्य कारणों के चलते परिवर्तन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले जिन छात्रों का परीक्षा केंद्र मिलिया कनिज फातिमा वीमेन्स टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया में निर्धारित किया गया था, अब उनके लिए परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत इन छात्रों की परीक्षा अब पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार, मिलिया फखरुन्नी अली अहमद बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, पूर्णिया के छात्रों का परीक्षा केंद्र अब बीएमटी लॉ कॉलेज, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परिवर्तन केवल परीक्षा केंद्रों से संबंधित है, छात्रों की परीक्षा तिथियों एवं समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 जून 2025 से आरंभ होकर 5 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी लेकर समय पर परीक्षा में सम्मिलित हों और किसी भी असुविधा से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *