PURNIA NEWS : ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव – कला और प्रतिभा का अनूठा संगम

PURNIA NEWS : वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बी.एन.एम.यु. के लोकपाल डॉ. शिव मुनि यादव समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। विद्यालय की ऑपरेशन मैनेजर श्रीमती श्वेता सिंह ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया, जिसके बाद विद्यालय के निदेशक इंजीनियर विनित कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्री अरुण कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से “बागबान” नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जिसमें माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश था।

इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के लिए स्टूडेंट्स और फैकल्टी ऑफ द ईयर की घोषणा भी की गई। विभिन्न श्रेणियों में दीक्षा कुमारी, निलेश कुमार, अनुशंका राज, रोशन कुमार, ऋचा कुमारी और आयुष आनंद को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। वहीं सुश्री नेहा कुमारी, जाकिर उद्दीन और गिरिजानंद यादव को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान मिला। लोकपाल डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी। डॉ. संजीव कुमार ने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम में हास्य कलाकार राज सोनी के प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर