PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : 1100 रूपये पेंशन के रूप में फूलो देवी के बैंक खाता में आते ही उसकी आंखें डबडबा गई, उसने उपर हाथ उठाकर भगवान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने के लिए लाख-लाख आर्शीवाद मांग डाला । यह 1100 रूपये शराबियों, जुआरियों, विलासिता की जिंदगी जीनेवालों के लिए भले ही कुछ भी नहीं हों, परंतु यह लगभग 70 वर्षीया फूलो देवी के लिए राजा बिंबिसार के खजाने से भी बडा दिख रहा है । यह बता दें कि कुरसेला थाना क्षेत्र के मजदिया गांव की फूलो देवी बेहद गरीबी की वजह से टीकापटी थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव में सडक के किनारे आकर लगभग 1990 में अपने पति विनोद चैधरी, पुत्र तिलकंद चैधरी, पुत्री बदमिया कुमारी एवं छोटी पुत्र सजनिया कुमारी के साथ बस गई । यद्यपि वह अपनी पुत्री की शादी के बाद बगल गांव धूसर में रहने लगी थी । उसकी हंसी-खुशी जिंदगी चल रही थी ।
अचानक उसके पति चल बसे, उस दर्द को अभी सहन ही कर रही थी कि कुछ साल बाद उसका पुत्र सडक दुर्घटना का शिकार हो गया, फिर उसकी विवाहिता बडी पुत्री चल बसी । इसके बाद इस वर्ष जिस पुत्री सजनिया देवी के साथ उसकी ससुराल धूसर गांव में रह रही थी, वह भी चल बसी । इस तरह से उसका संसार पूरी तरह से उजड गया है । उसे अब देखनेवाला कोई नहीं है । वह किसी प्रकार अपना जीवन यापन 400 रूपये में कर रही थी । इसीबीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सभी को 1100 रूपये देने की बात घोषणा की , उसका खुशी का ठिकाना नहीं रहा । वह हाथ उपर उठाकर भगवान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने का आशीर्वाद मांगी । डबडबायी आंखों से उसने कहा कि अब तो उसकी दुनिया नीतीश कुमार ही हैं, जो उन जैसे बुजूर्गों को देखेंगे, अन्यथा अब तो बेटी के चले जाने के बाद रिश्तेदार भी मुंह मोड लिये हैं । कुल मिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभी घोषणाओं से सबसे बेहतर इस घोषणा को माना जा रहा है, जिसने बेसहारा लोगों के पेट भरने का सहारा दिया है । यद्यपि इस राशि को 2000 से कम नहीं रखने चाहिए थे , ताकि ऐसे लाभार्थी किसी की मुहताज नहीं रहते ।



