PURNIA NEWS : बायसी के माला गांव में धर्मांतरण की कोशिश विफल, विहिप-बजरंग दल की पहल पर पादरी गिरफ्तार

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बायसी थाना अंतर्गत माला गांव में ईसाई धर्म में जबरन धर्मांतरण की कोशिश को विहिप एवं बजरंग दल की तत्परता से विफल कर दिया गया। गांव में पिछले तीन वर्षों से गरीब हिंदू महिला-पुरुषों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि चल रही थी, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विश्व हिंदू परिषद अमौर प्रखंड अध्यक्ष अरुण शर्मा को दी गई। तत्पश्चात जिला मंत्री राणा गौतम सिंह के नेतृत्व में विहिप-बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में धर्मांतरण कार्यक्रम संचालित हो रहा था। विरोध के बाद पादरी अनिल दा उर्फ अनिल राय को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ा गया और बायसी थाना को सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार, इस धर्मांतरण में मास्टरमाइंड उमेश राम फरार हो गया, जो 20 हजार रुपये तक का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था। पुलिस ने मौके से एक बाइबिल, अवैध वसूली से संबंधित डायरी समेत अन्य सामग्री जब्त की है। विहिप की इस कार्रवाई में मंत्री राणा गौतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय महान, समरसता प्रमुख रंजन कुणाल, मठ मंदिर प्रमुख अमित शाह सहित कई अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए विहिप-बजरंग दल का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *