PURNIA NEWS : सरकारी राशि गबन मामले में फरार आरोपी के घर भवानीपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

PURNIA NEWS : सरकारी धन के गबन के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी स्वर्णजीत कुमार उर्फ सोनू उर्फ हीरो मंडल के विरुद्ध गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत इश्तेहार उसके घर पर चिपकाया। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्रीपुर मिलिक पैक्स से धान अधिप्राप्ति की करोड़ों की सरकारी राशि हड़पने के आरोप में भवानीपुर थाना कांड संख्या 201/24 दर्ज किया गया है, जिसके मुख्य आरोपी स्वर्णजीत कुमार की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर यह कदम उठाया गया। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की-जप्ती की कार्रवाई जल्द की जाएगी। इश्तेहार चिपकाने की इस कार्रवाई में सअनि विनोद कुमार व पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अन्य फरार अभियुक्तों में खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *