
PURNIA NEWS : सुमित की सफलता पर भवानीपुर वसियों को गर्व – डॉ० घनश्याम
PURNIA NEWS आनंद यादुका : देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में 200वां रैंक लाने वाले भवानीपुर के लाल प्रमोद कुमार गुप्ता के पुत्र सुमित कुमार गुप्ता को बधाई देने का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है । यूपीएससी क्वालीफायर सुमित को बधाई देने पूर्णियां विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ० प्रो० घनश्याम यादव, विजन एकेडमी के शिक्षक राजकुमार, समाजसेवी वीरवल ठाकुर, कुमार मंगलम एवं अन्य लोगों ने उनके घर पहुंच बधाई व शुभकामनाएं दी । यूपीएससी क्वालीफायर सुमित कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए डॉ० घनश्याम यादव ने कहा कि देश की सबसे कठिन परीक्षा में अव्वल आकर सुमित ने समूचे भवानीपुर का नाम रौशन किया है ।
उन्होंने कहा कि अद्भुत प्रतिभावान, शांत, गंभीर एवं हँसमुख स्वभाव के सुमित ने विपरीत परिस्थिति में भी अग्रिम पंक्ति में सफलता प्राप्त की है । इनकी यह सफलता सचमुच आमान से तारे तोड़ने के समान है । उन्होंने सुमित को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है । वहीं इस मौके पर शिक्षक राजकुमार ने कहा कि सुमित की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी । वीरवल ठाकुर ने कहा कि सुमित आजतक जिस किसी भी परीक्षा में हिस्सा लिया है उसमें वह सफलता का परचम लहराया है । उन्होंने कहा कि सचमुच भवानीपुर में जहां माँ भवानी का वास है वहीं सरस्वती के साथ लक्ष्मी भी विराजमान है ।