Purnia News

पूर्णिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन के दौरान महिला मोर्चा भाजपा बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी को हुई शिष्टाचार भेंट औपचारिक से कहीं अधिक आत्मीय और प्रेरणादायी रही। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले प्रेरक व्यक्तित्व हैं।बैंगानी ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलते ही यह अनुभव होता है कि वे सिर्फ सत्ता के शीर्ष पर बैठे शासक नहीं हैं, बल्कि समाज और जनभावनाओं से गहराई से जुड़े व्यक्ति हैं।

बातचीत के दौरान मोदी ने महिला मोर्चा की भूमिका, संगठनात्मक सक्रियता और समाज में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष रुचि दिखाते हुए गंभीर विमर्श किया। उन्होंने कहा, “मोदी जी के पास जहां राष्ट्र की सत्ता की ज़िम्मेदारी है, वहीं उनके भीतर आत्मीयता की सरलता भी स्पष्ट झलकती है। उनसे मुलाकात केवल शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि एक प्रेरणादायक संवाद था, जिसने मुझे संगठन और समाज के बीच और सक्रियता से कार्य करने की ऊर्जा दी।” गुंजा बैंगानी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि वे महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं, बल्कि परिवर्तन की मुख्यधारा मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुभव केवल उनके लिए नहीं, बल्कि सभी महिला कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है, क्योंकि इससे यह संदेश मिलता है कि शीर्ष नेतृत्व महिलाओं की भूमिका को पूरी गंभीरता और सम्मान से देखता है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *