PURNIA NEWS : भाजपा महिला मोर्चा का प्रवासी विस्तारक कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का संदेश

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल पूरब भाग स्थित बेलोरी शीतला मंदिर प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला प्रवासी विस्तारक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और केंद्र से पहुंचीं महिला नेत्री मीना बनर्जी एवं अनुश्री पूनिया का स्वागत मंडल नेत्री सीमा झा और आशा देवी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया। साथ ही उपस्थित सभी महिला प्रतिनिधियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। बिहार में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का अवसर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक की सक्रियता के चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंची हैं और महिलाएं अब निर्भीक होकर समाज में आगे बढ़ रही हैं।

जिला नेत्री अनुपमा झा और सरिता राय ने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं को विशेष सम्मान मिला है और वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्णिया की महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाते हुए ‘कमल’ खिलाएंगी और तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा वंशवाद की राजनीति को पूरी तरह नकारेंगी। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेत्री पुष्पा राय, सुचित्रा सिंह, टुंपा बरई, मुन्नी सरकार, खुशबू देवी, राधिका देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कॉलोनी क्षेत्र में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन साहनी, संजय सिंह, जितेंद्र मंडल, रुपेश शर्मा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon