PURNIA NEWS : कटोरिया स्थित पूर्णियां सेवा-शिविर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री, सेवा कार्यों की की सराहना

PURNIA NEWS : शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी बांका जिला के दुलीसार, तरपतिया कटोरिया स्थित पूर्णियां सेवा-शिविर पहुंचे। इन सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने किया। शिविर में पहुंचने के बाद अतिथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और शिविर अध्यक्ष शंकर कुशवाहा से कावरियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान शिविर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, और यह सेवा अतुलनीय है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर दी जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि निजी प्रयासों से हो रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सनातन धर्म की लोकधर्म आधारित परंपरा को रेखांकित करते हुए शिविर के कार्यों की सराहना की। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सीमांचल के लोगों द्वारा कावरियों की सेवा में किए जा रहे योगदान को शुभ संकेत बताया। मंत्री संजय सरावगी ने श्रावणी मेला महोत्सव की सफलता के लिए राज्य सरकार के सतत प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्णिया जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विनोद यादव, प्रताप सिंह, अजित भगत, मुखिया लक्ष्मण यादव, बबलू विश्वास, संजय राय, चंदन मजूमदार, कैलाश सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *