PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने किया बायसी आपातकालीन केंद्र का निरीक्षण, बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर दिए सख्त निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार  ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला आपातकालीन संचालन एवं प्रशिक्षण केंद्र, बायसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ एवं आपदा की पूर्व तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि केंद्र के शेष कार्य जैसे मिट्टी भराई, पाइप मरम्मत सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ या अन्य आपात स्थिति में इसका उपयोग पूरी क्षमता से किया जा सके।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने सहायक आपदा प्रभारी सहित अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने का निर्देश भी दिया, जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एसडीआरएफ टीम को 18 जून 2025 से उक्त केंद्र में ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपस्थित एसडीओ, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ समेत सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की पूर्व तैयारी में पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और समय रहते सभी संसाधनों को एक्टिव मोड में लाया जाए, ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *