PURNIA NEWS : बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर डीएम अंशुल कुमार ने पॉलीथीन शीट्स गोदाम का किया निरीक्षण

PURNIA NEWS : मानसून पूर्व संभावित बाढ़ या आपदा से निपटने की तैयारी के तहत पूर्णिया जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  के निर्देश पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को डीएम ने पूर्णिया पूर्व स्थित पॉलीथीन शीट्स गोदाम का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी को साफ-सफाई और सामग्री के सुरक्षित भंडारण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में पॉलीथीन शीट्स और डिगनिटी किट्स उपलब्ध हैं ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *