PURNIA NEWS,विमल किशोर : जिला पदाधिकारी पूर्णिया के द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं कटाव रोधी कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला पदाधिकारी द्वारा अमौर प्रखंड के प्रखंड सभागार में अमौर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख एवं सभी पंचायतों के मा०मुखिया तथा जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक किया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पंचायतवार बाढ़ आपदा से बचाव हेतु आवश्यकताओं एवं बाढ़ के दौरान उत्पन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्राप्त समस्याओं एवं आवश्यकताओं के निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु कई आवश्यक निदेश दिया गया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन पूर्णिया के द्वारा जन प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत हेतु निर्धारित दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।ताकि आपदा के स्थिति में राहत कार्य सुगमतापूर्वक बाढ़ प्रभावित परिवारों को ससमय सुलभ कराया जा सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *