PURNIA NEWS : इंसानियत के लिए कुर्बानी का संदेश देनेवाला ईद उल अजहा मनाया गया

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : पूरे प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का महापर्व अकीदत का नमाज़ और मोहब्बत के साथ मनाया गया। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। 7 जून को चांद दिखने के बाद बकरीद मनाई गई।प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह, और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरा की कुर्बानी दी।

सांसद प्रतिनिधि मो पप्पू खान ने बताया कि बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी माह जु-अल-हिज्ज में मनाई जाती है। यह पर्व त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा में सब कुछ कुर्बान कर देना चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीकापटी थाना, रूपौली थाना, मोहनपुर थानाअध्यक्ष पुलिस बल के साथ क्षेत्र में निगरानी करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *