PURNIA NEWS : 6.79 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ चार गिरफ्तार एक फरार

PURNIA NEWS : रुपौली थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर चार ब्राउन शुगर कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, वहीं एक कारोबारी मौके पर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने कांड संख्या 47/ 25 के तहत मामला दर्ज करते हुए चारों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रुपौली गांव का हिमांशु कुमार पिता मनोज यादव, मैनमा गांव का राजीव कुमार एवं सनी कुमार पिता नित्यानंद मुनि तथा रुपौली गांव का अंशु कुमार पिता नवल किशोर यादव ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहे हैं । पुलिस ने तत्काल चारों के यहां दबिश दी तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया । जबकि रुपौली गांव का ही राजा कुमार पिता बलराम यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया है ।

पकड़े गए चारों कारोबारी में से हिमांशु कुमार के पास से दो पुड़िया, राजीव कुमार के पास से दो पुड़िया, सनी कुमार के पास से दो पुड़िया तथा अंशु कुमार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया । जिसका कुल वजन 5.04 ग्राम है । इनके साथ एक काला रंग का राइडर बाइक भी बरामद हुई है । जबकि फरार राजा कुमार पिता बलराम यादव से एक मोबाइल तथा प्लास्टिक में लिपटा 1.750 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया । इसके अलावा उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है । पुलिस सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है तथा फरार राजा कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *