बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

PURNIA NEWS : पूर्णिया सिटी रोड स्थित महामाया मंदिर परिसर में शनिवार को धार्मिक उल्लास के साथ सूर्य मंदिर एवं शनि मंदिर का शिलान्यास सम्पन्न हुआ, जिसे सुप्रसिद्ध कथावाचिका रश्मि मिश्रा और तिवारी बाबा जी महाराज के करकमलों एवं आशीर्वाद से रामबाग निवासी धर्मपरायणा श्रीमती सुधा देवी ने रामबाग क्लब के तत्वावधान में संपन्न कराया। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिनमें मेयर पति एवं समाजसेवी  जितेन्द्र यादव, जिला पार्षद छोटु सिंह, वर्तमान व पूर्व पार्षदगण, जदयू नेता  मनोज ठाकुर, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अधिकारी पवन कुमार पोद्दार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

यह सूर्य मंदिर पूर्णिया का पहला मंदिर होगा, जो महामाया, काल भैरव एवं शिव मंदिर के साथ एक ही परिसर में स्थित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर विविध देवताओं की आराधना का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक पहल का स्वागत करते हुए मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। पूज्य तिवारी बाबा जी महाराज ने शुभम पोद्दार के परिवार को धर्मपरायण बताते हुए समाज में उनकी भूमिका की सराहना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर