PURNIA NEWS : भिखना पंचायत में विकास के नाम पर बालू की भीत हो रही तैयार, आम आदमी को बना दिया गया ठीकेदार

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह  : प्रखंड के भिखना पंचायत के बांकी गांव में शिवमंदिर के पास छठघाट निर्माण में धांधली देख, ग्रामीण आग-बबूला हो गए हैं तथा इसकी जांच की मांग अधिकारियों से की है । आश्चर्य कि इसका निर्माण कोई एजेंसी नहीं, बल्कि आम आदमी के द्वारा कराया जा रहा है । यहां निर्माण कार्य का अभी तक बोर्ड नहीं लगाया गया है । एक नजर देखने के साथ ही ऐसा लगा कि बालू की भीत तैयार की जा रही है । इसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है । इस संबंध में पूर्व पैक्स अध्यक्ष लालबहादूर सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर के पास छठघाट तैयार किया जा रहा है । इसके लिए जमीन की मिटी को सिर्फ समतल कर दिया गया तथा उसपर घटिया ईंट बिछा दिया गया, जो हाथ से ही टूट जा रही है । ईंट के उपर दस इंच पर आठ एम-एम की छड डाल दिया गया तथा बीम में दस एम-एम की छड डालकर उसपर ढलाई कर दी गई । छड-से-छड की भी दूरी लगभग दस इंच है । उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी इसओर किसी भी अधिकारी ने जांच करना उचित नहीं समझा । इस पंचायत में जितने भी छठघाट सहित सडकांे के निर्माण हुए हैं, सभी टूट-फूट गए हैं । अगर उसकी जांच करायी जाए, तो काफी घोटाला उजागर हो सकता है । ग्रामीणों ने डीएम से मांग की कि इस घाट सहित इस पंचायत में जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं, उसकी जांच करवाएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके ।

इसे कोई सरकारी कर्मी नहीं, बल्कि नाथपुर का स्थानीय ठीकेदार बना रहा था-
इस छठघाट का निर्माण कोई सरकारी एजेंसी या कर्मी द्वारा नहीं बनाया जा रहा था, बल्कि इसे पख््रांड के नाथपुर गांव का मो रियाज करवा रहे थे । निर्माण स्थल पर मौजूद ठीकेदार मो रियाज ने पूछने पर बताया कि उसे ही ठीकेदारी मिली है, वह ही निर्माण करवा रहा है । यह पूछने पर कि स्टीमेट या किस योजना से बन रहा है, तो उसने कहा कि उसके पास कोई स्टीमेट नहीं है, इंजीनियर के पास है, उसे मुखिया के द्वारा ठीकेदारी दी गई है । उसे पता नहीं है कि इसकी लागत क्या है, उसे बस ठीका दे दिया गया है । उसे जो समझ में आ रहा है, वह कर रहा है । समझा जा सकता है कि सरकारी योजना का किस प्रकार मजाक बनाया जा रहा है ।

बांकी गांव में पोखर साफ करवाने , सडक निर्माण में भी की गई थी धांधली, पानी सूखने पर पोखर का खुल सकता है पोल-

ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत में इसी तरह के कार्य हुए हैं । अधिकतर कार्य बस खानापूर्ति कर राशि का उठाव कर लिया गया है । देव स्थान के पास दो-दो पोखर हैं, जिसकी खुदाई के नाम पर राशि का उठाव कर लिया गया है । ग्रामीणों ने मांग की कि इस पंचायत के सभी विकास कार्यों की जांच करवाएं, पोल खुल जाएगा ।

वे जांच करवा रहे हैं, गलत पाये जाने पर कार्रवायी होगी ।
अरविंद कुमार, बीडीओ, रूपौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *