PURNIA NEWS : कोर्ट स्टेशन का निरीक्षण – विधायक खेमका ने डीआरएम से यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की

PURNIA NEWS : पूर्णिया रेलवे कोर्ट स्टेशन का निरीक्षण करने आए डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के साथ सदर विधायक विजय खेमका ने स्टेशन पर यात्री सुविधा हेतु चल रहे वेटिंग रूम सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने डीआरएम से स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने प्लेटफॉर्म के दोनों ओर शौचालय निर्माण तथा स्टेशन के बाहर फ्लड लाइट लगाने का अनुरोध किया। साथ ही एक अतिरिक्त रेल लाइन बढ़ाने, संध्या 6 से 7 बजे के बीच पूर्णिया से सहरसा के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन एवं हाटे बाजारे ट्रेन का कोर्ट स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा अन्य सुविधा संबंधी विषयों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया।

विधायक खेमका ने कहा कि रेल के क्षेत्र में पूर्णिया कोर्ट, पूर्णिया जंक्शन तथा अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के लिए काफी काम हुआ है और स्वीकृत कार्यों में प्रगति है। उन्होंने बताया कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन या पूर्णिया जंक्शन पर वाशिंग पिट के निर्माण हेतु रेल अधिकारियों द्वारा पुनः सर्वे किया जा रहा है तथा जल्द ही पूर्णिया से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पटवा, सोनू सिंह, अजित सिन्हा, अवधेश सिंह, राजा मिश्रा, मोहन झा, उदय कुशवाहा, सम्राट सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *