PURNIA NEWS : पूर्णिया पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी स्वीटी सहारावत के निर्देश पर हुई कार्रवाई

PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहारावत के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 जुलाई 2025 को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।

पुलिस टीमों ने प्रमुख चौक-चौराहों, मार्गों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली। इस दौरान बिना कागजात चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *