PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है। इसी क्रम में धमदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर एक युवक को 5.30 ग्राम स्मैक और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक की पहचान बिट्टू कुमार (28 वर्ष), पिता शंकर मोदी, निवासी धमदाहा उत्तर वार्ड नंबर–2, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई चुनावी शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। Post navigationPurnia News: भूमि विवाद को लेकर भवनदेवी टोला में हिंसक झड़प, दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग घायल PURNIA NEWS : सड़क हादसे में युवक की मौत पर विधायक विजय खेमका ने जताया शोक