PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित हरदा बाजार में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने 08 अगस्त 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए चकलाघर का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) चंदन कुमार ठाकुर और पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) कौशल किशोर कमल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर मौके से 5 महिलाओं समेत 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 3 नाबालिग पीड़िताओं को मुक्त कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शमीम अहमद, नजरूल हक, शिवम कुमार, सुनील कुमार, मो. महबूब, रवि आलम, संजय साह, मनीष कुमार, शंभू आलम और 5 महिला अभियुक्त शामिल हैं। मौके से 15 प्रयुक्त कंडोम, 12 पैकेट बिना उपयोग के कंडोम, 6 मोबाइल और ₹6,200 नकद बरामद किए गए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, पु.अ.नि. गीतांजलि सिंह, स.अ.नि. रंजन कुमार, गृह रक्षक भोला भास्कर, गृह रक्षक देवेंद्र कुमार विश्वास समेत महिला और पुरुष सिपाही शामिल थे। सभी आरोपियों ने जबरन देह व्यापार कराने की बात स्वीकार की है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।