Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

पूर्णिया

PURNIA NEWS : विधायक खेमका ने विधानसभा में उठाए पूर्णिया के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे

By अंग इंडिया न्यूज़
March 10, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के सातवें दिन पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने सदन में क्षेत्र के विकास और यहां के श्रमिकों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने राज्य में कार्यरत लाखों सरकारी और गैर-सरकारी वाहन चालकों एवं संवाहकों की दशा सुधारने पर जोर दिया। विधायक खेमका ने सदन में आवाज उठाते हुए वाहन चालकों के लिए समयानुसार सम्मानजनक वेतन, चिकित्सा सुविधा, वर्दी, पारिवारिक सुरक्षा और शिक्षा के लाभ उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की। उन्होंने ईस्ट ब्लॉक में इमली टोला से झटहा गांव तक की कच्ची सड़क के पक्कीकरण का निवेदन भी किया। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विधायक ने विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और विद्यालयों में आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्त कर्मियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन कर्मचारियों के मानदेय में कटौती, भुगतान में देरी और अधिक समय तक काम कराने जैसी मनमानियों पर रोक लगाने तथा संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

तारांकित प्रश्न के माध्यम से श्री खेमका ने पूर्णिया मरंगा और सिटी बियाडा में उद्यमियों और कामगारों के लिए बैंक, डाकघर, स्वास्थ्य केंद्र तथा कैंटीन की व्यवस्था शीघ्र करने का आग्रह किया। साथ ही, डीएवी चौक और महेंद्रपुर चौक पर थाना स्थापित करने की मांग संबंधित मंत्री से की। उन्होंने कवैया पंचायत के महादलित टोला में सरकारी योजना के अनुसार सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के निर्माण हेतु याचिका भी सदन में प्रस्तुत की। अपनी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विधायक खेमका ने कहा, “विधानसभा में लाए जाने वाले जनहित के विषयों का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। 28 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में पूर्णिया के विकास संबंधी विषयों को सदन में रखकर शीघ्र समाधान कराने का मेरा सक्रिय प्रयास है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

ARARIA NEWS/हेलमेट चेकिंग के लिए नियमित रूप से चलाएं विशेष अभियान, नेशनल हाइवे पर सभी अवैध कट को चिह्नित कर किया जाये बंद : डीएम

HOLI 2025
Next

HOLI 2025: होली का रंग गुरुकुल शिक्षार्थियों के संग

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.