PURNIA NEWS ; पूर्णिया विधानसभा ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत विधायक अनुशंसित ग्रामीण कार्य विभाग के उन्नयन योजना के तहत 22 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। शिलान्यास कार्यक्रम भोगा करियात अमीर ऋषि टोला, महराजपुर दिघ्घी पोखर, बरसानी विश्वास टोला तथा लालबाड़ी 87 आरडी पर संपन्न हुआ, जहाँ ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता ने बताया कि 33 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका लाभ सिकंदरपुर, महराजपुर, रामपुर, वीरपुर, राजीगंज, हरदा, भोगा करियात तथा बेलोरी वार्ड के हजारों लोगों को मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। सड़कों के निर्माण से गांव और शहर के बीच आवागमन सुगम हुआ है और विकास की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आवास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से एक करोड़ जीविका दीदियों के खातों में सहायता राशि भेजी गई है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज गोश्वामी, मंगल पोद्दार, बिनोद सिंह, ज्योतिष ठाकुर, रविन्द्र मालाकार, हंजु उड़ाव, रामानंद साह, अमित विश्वास, बिरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, पवन सहनी, टुंपा बरई, बिनोद मेहता, जितेंद्र मंडल, अविनाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *